राहुल गांधी ने लगाया चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप, बोले- वोट चोरों को बचा रहा है

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर बड़ा हमला किया है. उन्होंने एक दो नहीं बल्कि कई गंभीर आरोप लगाए हैं. राहुल ने आज दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन कर चुनाव आयोग के खिलाफ आरोप लगाकर राजनीति में हलचल मचा दिया है.

राहुल गांधी ने कहा, ‘कुछ ताकतें पूरे भारत में लाखों मतदाताओं के नाम हटाने के लिए व्यवस्थित रूप से निशाना बना रही हैं. अलग-अलग समुदायों, खासकर जो विपक्ष को वोट दे रहे थे, दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक, ओबीसी, को खास तौर पर निशाना बनाया जा रहा है. हमने यह कई बार सुना था और अब हमें इसका 100फीसदी सबूत मिल गया है.’

उन्होंने आगे कहा,’कर्नाटक के अलंद निर्वाचन क्षेत्र में 6,018 वोट डिलीट पाए गए. वह व्यक्ति संयोगवश पकड़ा गया. एक बूथ अधिकारी ने देखा कि उसके अपने चाचा का वोट डिलीट कर दिया गया था.’ राहुल गांधी का दावा है कि कर्नाटक के अलंद में कांग्रेस के मतदाताओं को निशाना बनाने के लिए फर्जी लोगों द्वारा 6018 वोट हटाने के आवेदन दायर किए गए थे.

राहुल गांधी ने दावा किया कि वोटों को हटाने का काम किसी व्यक्ति के जरिए नहीं, बल्कि सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करके केंद्रीकृत तरीके से किया गया. राहुल गांधी का दावा है कि कांग्रेस के गढ़ में योजनाबद्ध तरीके से वोटों को हटाया गया. कर्नाटक सीआईडी ​​ने चुनाव आयोग से वोट हटाने के विवरण मांगते हुए जाँच शुरू कर दी है, लेकिन चुनाव आयोग विवरण नहीं दे रहा है. कर्नाटक में कथित वोट चोरी के ‘सबूत’ दिखाते हुए दावा किया कि यह चोरी खास तौर पर उन बूथों पर हुई जहाँ कांग्रेस जीत रही थी. उन्होंने आगे दावा किया कि ‘गोदाबाई’ के नाम से एक फर्जी लॉगिन बनाया गया और 12 वोटों को हटाने की कोशिश की गई.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial