नई दिल्ली: नासा के एक्सिओम-4 (एएक्स-4) अंतरिक्ष मिशन को पूरा करने के बाद 15 जुलाई को पृथ्वी पर लौटे भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला रविवार तड़के दिल्ली पहुंचे. पहली बार इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में जाने वाले भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला करीब एक साल बाद भारत लौटे हैं.
रविवार तड़के दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर उनका स्वागत उनके पिता, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया.
“भारत के लिए गौरण का क्षण”
केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार तड़के भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का दिल्ली पहुंचने पर स्वागत किया और इसे भारत और इसरो के लिए गौरव का क्षण बताया.
बता दें शुक्ला नासा के एक्सिओम-4 अंतरिक्ष मिशन का हिस्सा थे, जो 25 जून को अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से रवानाता हुआ था. वह 15 जुलाई को कैलिफ़ोर्निया के तट से उतरकर पृथ्वी पर वापस लौटे. वह 41 वर्षों में अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले पहले भारतीय बने.










