चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुंबई में CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में जंतर-मंतर पर भी विरोध प्रदर्शन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

SIR में कथित गड़बड़ियों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त  ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग तेज हो गई है। आज दिल्ली और मुंबई में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी मुंबई के शिवाजी पार्क में प्रदर्शन कर रही है। जहां हज़ारों प्रदर्शनकारी मौजूद हैं। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके के नेतृत्व में यह प्रदर्शन हो रहा है।

CJP मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और उनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज करने की मांग कर रही है। इसके साथ ही स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) रोल को फ्रीज करने की भी मांग उठाई गई है।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर एसआईआर और चुनाव आयोग के खिलाफ हुए प्रदर्शन में आप, लेफ्ट और स्टूडेंट यूनियनों ने हिस्सा लिया। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सौरभ भारद्वाज, आतिशी और संजय सिंह समेत 700 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।

इधर दिल्ली में पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी और दिल्ली मेट्रो ने भी 10 से ज़्यादा मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया। हालाँकि इसके बाद भी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए पहुंचने की कोशिश करते रहे और उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial