पीएम मोदी ने स्मिथ मच्छर से फोन पर की बात, कैप्टन ने सुनाई पूरी दास्तां, 174 लोगों की जान कैसे बचाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के बहादुर पायलट कैप्टन स्मिथ मच्छर से फोन पर बात की। इस बातचीत के दौरान स्मित मच्छर ने प्रधानमंत्री मोदी को पूरी घटना के बारे में बताया। उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें उस घटना के दौरान किस चीज से हिम्मत मिली? प्रधानमंत्री ने उनकी बहादुरी की तारीफ की और उनके जल्द ठीक होने की कामना की। संयुक्त अरब अमीरात के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

स्मित मच्छार ने प्रधानमंत्री मोदी को फोन पर बताया कि हवा में हुए उस भयानक हमले के दौरान वे हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे, जिसमें उनके को-पायलट ने उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जब कैप्टन स्मित मच्छर ने खुद को फ्लाईदुबई के विमान के कॉकपिट में अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष करते हुए पाया, तो उन्होंने उस प्रार्थना का सहारा लिया।

पीएम ने मुश्किल समय में उनकी हिम्मत, सूझ-बूझ और संयम की तारीफ़ की और कहा कि पूरा देश उनके ठीक होने की दुआ कर रहा है। पीएम मोदी से मच्छार की बातचीत काफ़ी निजी भी हो गई। एक पल ऐसा आया जब मच्छार भावुक हो गए और उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा कि उनसे बात करना एक “बहुत खास पल” है और पीएम मोदी उनके “सबसे बड़े आदर्श” हैं। मच्छार ने यह भी कहा कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि उन्हें प्रधानमंत्री से बात करने का मौका मिलेगा।

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में उनके को-पायलट ने ही चाकू से उनपर हमला कर दिया था लेकिन उस हमले के दौरान स्मित मच्छर ने अपना हौसला नहीं खोया। बल्कि उन्होंने पूरी बहादुरी से हमले का सामना करते हुए कॉकपिट का दरवाजा खोला और विमान में सवार 174 लोगों की जान बचाई थी।

हमले में घायल पायलट कैप्टन स्मित मच्छर फिलहाल ठीक हैं। भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने उनसे मुलाकात की और दूतावास लगातार संपर्क में है। भारत के इस बहादुर बेटे की वजह से ना सिर्फ सैकड़ों लोगों की जान बची, बल्कि एक बड़ी दुर्घटना टल गई. उनकी वीरता हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial