उत्तराखंड- धामी कैबिनेट की बैठक में 10 प्रस्ताव पास, इंटर्न डॉक्टर्स , वकीलों और खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज यानि शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में कुल 10 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी है। जिन प्रस्तावों पर मुहर लगी है उनमें उत्तराखंड विद्युत निगम आयोग, एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टर्स, खेल नीति 2021 और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े प्रस्ताव शामिल हैं।

 कैबिनेट बैठक से वकीलों के लिए भी खुशखबरी आई है। शासकीय अधिवक्ताओं के शुल्क दर पुनर्निधारित होंगे तो एससी और एचसी के साथ सबऑर्डिनेट कोर्ट्स के वकीलों का मानदेय बढ़ाने को भी मंजूरी मिली है। इसके अलावा खाद्य और विधिन माप विज्ञान विभाग में सेवा नियमावली संशोधन को लेकर भी फैसला हुआ है।

सबसे बड़ी खुशखबरी उत्तराखंड के खिलाड़ियों के लिए है। कैबिनेट बैठक में अनेक विभागों में उनके लिए 283 पद रिजर्व किए गए हैं। इसके साथ ही हरिद्वार में नए ईएसआई अस्पताल को भी मंजूरी मिली है।

कैबिनेट में इन प्रस्तावों को मिली मंज़ूरी 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial