रामपुर: समाजवादी पार्टी के सीनियर लीडर आजम खान को रामपुर जेल से रिहा होने के तुरंत बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने अपनी हिरासत में ले लिया है। उनके बेटे अब्दुल्ला आजम जेल से रिहा हो गए हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट से ज़मानत मिलने के बाद आज शनिवार को उन्हें जेल से रिहा किया गया था। जेल के गेट से बाहर आते ही ईडी की टीम ने मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी ट्रस्ट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हिरासत में ले लिया।
इस कार्रवाई के दौरान जेल के बाहर समर्थकों ने भारी विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की। जेल से बाहर आकर ED की हिरासत में जाने के दौरान आजम खान ने मीडिया से कहा, “अब कहने के लिए बचा ही क्या है?
कानून तो जैसे खत्म ही हो गया है। क्या मुसलमान होने की यही सजा है?”।बता दें कि इलाहाबाद हाई कोर्ट ने फर्जी पासपोर्ट और दो पैन कार्ड रखने के मामले में आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान को (29 अक्टूबर) को जमानत दी थी। लेकिन दोषसिद्धि पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था।









