SIR को लेकर कांग्रेस को घेरने उतरी बीजेपी , प्रहलाद जोशी ने कहा- सत्ता परिवर्तन का रास्ता सिर्फ चुनाव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जयपुर : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। कांग्रेस की तरफ से लगाए जा रहे ‘वोट चोरी’ के आरोपों का जवाब देने के लिए भाजपा ने ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान की शुरुआत की है। इसी सिलसिले में शनिवार को जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और राहुल गांधी पर जमकर हमला किया।

​ प्रह्लाद जोशी ने कहा कि जब-जब चुनाव में कांग्रेस को जनता नकार देती है, वह संवैधानिक संस्थाओं, अदालतों और देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल उठाने लगती है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश में भ्रम, डर और अस्थिरता का माहौल खड़ा करने की कोशिश कर रही है।,उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व एक ऐसे ‘फेल प्रोजेक्ट’ को बार-बार नए आवरण में लॉन्च करने का प्रयास कर रहा है, जिसे जनता पूरी तरह खारिज कर चुकी है। उन्होंने दावा किया कि प्रशांत भूषण और राहुल गांधी के करीबी लोग खुले तौर पर सत्ता परिवर्तन और रेजीम चेंज की चर्चा कर रहे हैं। लोकतंत्र में सरकार बदलने का एकमात्र संवैधानिक रास्ता चुनाव है और यहां सत्ता का परिवर्तन मतदाताओं के फैसले से ही हो सकता है।

 

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial