आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान एक बार फिर संगरूर जिले की धुरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।
पार्टी ने अपनी पहली सूची में 37 मौजूदा विधायकों को दोबारा टिकट दिया है।दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुई पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक के बाद इस लिस्ट को अंतिम रूप दिया गया।
जेल में बंद संजीव अरोड़ा को एक बार फिर आम आदमी पार्टी ने लुधियाना वेस्ट से टिकट दी है। संजीव अरोड़ा जेल में हैं। हैरानी की बात ये है कि आम आदमी पार्टी ने किसी का टिकट नहीं काटा है, सभी सिटिंग विधायकों को दोबारा टिकट दिया गया है।
आम आदमी पार्टी की पहली लिस्ट को लेकर सीएम भगवंत मान का बयान भी सामने आया है। भगवंत मान ने कहा, “आम आदमी पार्टी ने आगामी 2027 पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। मुझे धुरी विधानसभा क्षेत्र से एक बार फिर जनता की सेवा करने का अवसर मिला है। सूची में शामिल सभी उम्मीदवारों को बधाई। आइए, हम जमीनी स्तर पर लोगों के साथ और भी मजबूती से जुड़ें और ‘वाइब्रेंट पंजाब’ के लिए प्रगति का सफर जारी रखें।”









