दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली से पहले राहुल गांधी ने X पर किया पोस्ट, कहा- ‘ कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर 1 नवंबर को होने वाले ‘चलो दिल्ली’ जन मार्च के लिए रूट मैप साझा किया है। राहुल ने कहा ‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’।  

‘इंडिया’  गठबंधन के नेतृत्व में आयोजित यह महारैली मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग की मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ बुलाई गई है।

राहुल गांधी के पोस्ट के अनुसार, यह जन मार्च , 1 नवंबर को दोपहर 12:00 बजे कनॉट प्लेस (मिंटो रोड जंक्शन) से शुरू होगा। इसके बाद मिंटो रोड और अजमेरी गेट से होते हुए यह मार्च दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान पहुंचेगा, जहां एक मेगा रैली का आयोजन किया जाएगा।

राहुल गांधी ने देश के युवाओं, छात्रों, किसानों, मजदूरों, महिलाओं और व्यापारियों सहित विपक्षी दलों व नागरिक समाज से इस मार्च में जुड़ने की अपील की है।

 

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial