ब्रिक्स समिट में शामिल होने के लिए रूसी राष्ट्रपति पुतिन पहुंचे दिल्ली , पीएम मोदी के साथ रक्षा समेत कई अहम मुद्दों पर आज करेंगे बातचीत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 में हिस्सा लेने के लिए आज दिल्ली पहुंच गए हैं। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री (MoS) कीर्ति वर्धन सिंह ने एयरपोर्ट पर रूसी राष्ट्रपति का स्वागत किया। शिखर सम्मेलन से पहले आज पीएम मोदी और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच बैठक होगी। इसमें भारत और रूस के बीच रक्षा, आर्थिक संबंधों समेत कई अहम मुद्दों पर बातचीत होने की उम्मीद है।

पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच आज दोपहर 3:30 बजे एक बेहद महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक होने जा रही है। 12-13 सितंबर को ब्रिक्स सम्मेलन शुरू होने से पहले होने वाली इस वार्ता में दोनों देशों के बीच कई रणनीतिक और व्यापारिक मुद्दों पर बातचीत होगी।

बैठक में भारत में नए सिविल न्यूक्लियर रिएक्टर लगाने की योजना और ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग पर भी चर्चा हो सकती है।इसके अलावा व्यापार, इन्वेस्टमेंट और टेक्नोलॉजी सहयोग बढ़ाने के उपायों पर दोनों नेताओं के बीच बातचीत होने की उम्मीद है।

रूस के राष्ट्रपति के दौरे से भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी को और बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, जिसमें व्यापार और आर्थिक सहयोग पर बातचीत में खास तौर पर चर्चा होने की संभावना है। भारत की ब्रिक्स की अध्यक्षता ने व्यापार, डिजिटल टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, एनर्जी सिक्योरिटी और ग्लोबल गवर्नेंस रिफॉर्म में इंटरनेशनल सहयोग को मजबूत करने पर फोकस किया है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial