नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने साफ तौर पर कहा है कि सरकार नीट पेपर लीक पर हुए जंतर- मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज को लेकर तमाम मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है। वो हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हैं।
अमित शाह ने कहा कि “सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। विपक्ष संसद को चलने दे।” उन्होंने विपक्ष से कहा कि वह दोपहर 2 बजे तक लोकसभा स्पीकर को को चर्चा के लिए पत्र दें। इसके बाद सरकार आज दोपहर 3 बजे से रात तक और कल दोपहर 3 बजे तक भी चर्चा के लिए तैयार है। अमित शाह ने कहा कि वह खुद इस चर्चा में शामिल होंगे और हर सवाल का जवाब देंगे।
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार हमेशा हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार रहती है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है।
राहुल गांधी का पलटवार: अमित शाह के बाद कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पलटवार किया है। राहुल ने कहा कि उन्हें लेक्चर नहीं सुनना है।उन्होंने कहा कि अगर बच्चों पर पैलेट गन चलाने का आदेश अमित शाह ने दिया था तो वे इस्तीफा दें।
राहुल गांधी ने साफ तौर पर कहा कि उन्हें और युवा पीढ़ी को अमित शाह की सफाई या तर्क नहीं चाहिए। उनका कहना है कि उन्हें सिर्फ एक सवाल का जवाब चाहिए कि छात्रों पर बल प्रयोग का आदेश किसने दिया? उन्होंने कहा कि जब तक इस सवाल का सही जवाब नहीं मिलता तब तक कोई भी लेक्चर या चर्चा किसी भी हालत में स्वीकार नहीं की जाएगी।









