लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की राजनीति को लेकर बयान दिया है कि प्रदेश में अब मुकाबला 80-20 का नहीं, बल्कि 95-05 का है और आने वाले चुनावों में भारतीय जनता पार्टी का कुछ अता-पता नहीं चलेगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ’80-20′ वाले बयान पर पलटवार करते हुए अखिलेश यादव ने यह दावा किया कि उत्तर प्रदेश की जनता पूरी तरह से समाजवादी पार्टी के पक्ष में मन बना चुकी है। अब राज्य में अब लड़ाई 80-20 की नहीं, बल्कि 95-5 की हो चुकी है।
अखिलेश यादव के कहा , यूपी की जनता अब पूरी तरह से समाजवादी पार्टी और पीडीए के पक्ष में मन बना चुकी है, जिससे भाजपा पूरी तरह रेस से बाहर हो जाएगी।
अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए राज्य में भ्रष्टाचार और महिलाओं के खिलाफ हो रही घटनाओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सपा सरकार के दौरान जो पुलिस रिस्पांस सिस्टम था, वह अब कमजोर हो गया है।








