छठ महापर्व पर दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान,16 नवंबर को सरकारी अवकाश घोषित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने महापर्व छठ पूजा के अवसर पर 16 नवंबर 2026 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश और उपराज्यपाल वीके सक्सेना की मंजूरी के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

सरकारी छुट्टी दिल्ली के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी कार्यालयों, स्वायत्त निकायों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों पर पूरी तरह लागू होगी। इस दिन इन सभी संस्थानों में कामकाज पूरी तरह बंद रहेगा।

यह कदम दिल्ली में रहने वाले लाखों पूर्वांचली भाई-बहनों को बिना किसी असुविधा के सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण में त्योहार मनाने की सुविधा देने के उद्देश्य से उठाया गया है।

लोगों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए  सरकार ने दिल्ली में 1,400 से अधिक छठ घाट तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial