सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ पर बीजेपी ने साधा निशाना, इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश करने का लगाया आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: कांग्रेस की सीनियर नेता सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging: A Journey of Love ‘ को लेकर सियासी बयानबाज़ी शुरू हो गई है। किताब में ऑपरेशन ब्लू स्टार का जिक्र किए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने सोनिया गांधी पर निशाना साधा है। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश करने और उसका झूठा संस्करण लिखने की कोशिश कर रही हैं।

दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ​​ने कहा कि कांग्रेस नेता झूठे और पाखंडी हैं। मैं पंजाब से आता हूं और जानता हूं कि ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ के दौरान हालात क्या थे। जब इंदिरा गांधी ने खुद सेना को स्वर्ण मंदिर में घुसने और अकाल तख्त का अनादर करने का आदेश दिया था तो उन्हें इसके नतीजों का पता था। उनके पास सारी खुफिया जानकारी मौजूद थी। सोनिया गांधी यह कहकर कि वे दुखी थीं, इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश करने और उसका एक झूठा संस्करण लिखने की कोशिश कर रही हैं।

बीजेपी प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा कि इंदिरा गांधी विचलित क्यों हुईं? ऑपरेशन ब्लू स्टार उन्होंने सोची-समझी चाल के अंतर्गत कराया था।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial