अखिलेश यादव ने गृहमंत्री अमित शाह के बयान को लेकर साधा निशाना, कहा- “देश भाषण सुनने के मूड में नहीं”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: संसद के मॉनसून सत्र में विपक्ष लगातार हंगामा कर रहा है। गतिरोध को खत्म करने के लिए आज बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि वह चर्चा के लिए तैयार हैं और विपक्ष के हर सवाल का जवाब देंगे। अमित शाह के बयान पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तीखा हमला किया है।

अखिलेश यादव ने अमित शाह के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है जिसमें उन्होंने 13 अगस्त को 3 बजे बयान देने की बात कही है।  अखिलेश यादव ने कहा कि देश भाषण सुनने के मूड में नहीं है। उन्होंने X पर पोस्ट किया-

संसद में जवाब देने के लिए सरकार जो समय-सीमा तय करना चाहती है, वो स्वयं में अलोकतांत्रिक है। दरअसल ये जवाब नहीं होगा, थोथा बयान होगा। सच तो ये है कि बीजेपी चाह ही नहीं रही है कि कोई जवाब दिया जाए वो तो सत्र का समापन करने के लिए उतावली है।

उन्होंने लिखा कि जिम्मेदारी और जवाबदेही समय की किसी शर्त से नहीं, बल्कि उत्तरदायित्व के तर्क से निभाई जाती है। ये कोई जिज्ञासा के सतही समाधान की औपचारिकता नहीं है बल्कि ‘भगवान और इंसान’ दोनों के साथ दुर्व्यवहार व दुर्भावना का बेहद गंभीर मुद्दा है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial