नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार चर्चा के लिए तैयार हो गई है। केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा किकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस मामले पर सदन में जवाब देंगे। उन्होंने कहा लेकिन विपक्ष को गृह मंत्री को सुनना होगा।
विपक्ष संसद के मॉनसून सत्र में चढ़ावा चोरी और जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठी चार्ज को लेकर अमित शाह से जवाब की मांग कर रहा है। इसी मामले को लेकर रोज़ाना सदन में विपक्ष हंगामा करता है।
किरेन रिजिजू ने कहा कि एक-एक बात का जवाब दिया जाएगा। लेकिन जब अमित शाह बोलें तो उनके जवाब के दौरान विपक्ष हंगामा नहीं करे। उन्होंने कहा कि छात्रों के प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई के लिए सरकार चर्चा के लिए तैयार है।
रिजिजू ने कहा कि मेरा कांग्रेस पार्टी विपक्ष के साथियों से अनुरोध है कि जब छात्र आंदोलन को लेकर सरकार चर्चा के लिए तैयार है तो सरकार का जवाब पूरी तरीके से सुनेंगे। ऐसा नहीं हो सकता है कि चर्चा की बात करें और जब सरकार जवाब देने लगे तो नारेबाजी हो, ऐसा नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार चर्चा पर पीछे हटने वाली नहीं है।









