रांची में छात्रों पर पुलिस ने किया हल्का लाठीचार्ज, वाटर कैनन का भी इस्तेमाल, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े छात्र

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रांची। झारखंड लोक सेवा आयोगऔर झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में छात्रों का आंदोलन तेज़ होता जा रहा है।

इस दौरान छात्रों ने कई बैरिकेडिंग भी तोड़ दी। बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार छात्रों से आगे नहीं बढ़ने और शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने की अपील कर रहे हैं।

बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज भी किया। मौके पर पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती कर दी गई है और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास जारी है।

छात्र किसी भी हालत में पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। कुछ छात्र विधानसभा की ओर आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि पुलिस उन्हें रोकने में जुटी हुई है। इससे मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। छात्रों का कहना है कि जब तक हमारी मांगों को नहीं माना जाएगा यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial