दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, ट्रक से भिड़ंत के बाद बस में लगी आग, 8 लोगों की मौत, कई घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दौसा : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा हुआ है। कोलवा थाना क्षेत्र के धनावड़ के पास जीरो प्वाइंट पर ऋषिकेश से इंदौर जा रही एक स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रक में जा भिड़ी, इसके बाद बस में भीषण आग लग गई। इस हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 29 यात्री घायल हुए हैं।

पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि हादसे में 29 लोग घायल हुए हैं। इनमें बच्चे भी शामिल हैं, जिनका इलाज दौसा जिला अस्पताल में जारी है।

हादसा तड़के करीब 3 बजे हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और देखते ही देखते उसमें आग लग गई।बस में फंसे 6 यात्रियों की जिंदा जलने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य यात्रियों ने सिर में गंभीर चोट लगने के कारण दम तोड़ दिया।

हादसे को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा ने एक्स पर पोस्ट पर दुख जताया। उन्होंने लिखा कि दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुई सड़क दुर्घटना में जनहानि का समाचार पीड़ादायक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial