राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस का पीएम मोदी पर बड़ा हमला,’भक्तों से माफी मांगें प्रधानमंत्री’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के चंदा में कथित  घोटाले को लेकर कांग्रेस ने पीएम मोदी से चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि राम मंदिर में इतना बड़ा महापाप हो गया और पीएम ने एक शब्द तक नहीं बोला।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “राम मंदिर के भूमिपूजन से लेकर उसकी प्राण-प्रतिष्ठा तक, सब कुछ अपनी देखरेख में कराने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चढ़ावे की इस चोरी पर एक शब्द भी नहीं बोल रहे हैं।उन्हें अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए और इस धोखे के लिए भक्तों से माफी मांगनी चाहिए। उनकी यह चुप्पी कई बड़े सवाल खड़े करती है।”

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का जिक्र करते हुए श्रीनेत ने कहा कि यह कोई साधारण ट्रस्ट नहीं है। इसकी घोषणा नरेंद्र मोदी ने फरवरी 2020 में की थी। इसके पदाधिकारी वे लोग हैं जो जीवन भर आरएसएस से जुड़े रहे हैं, जिन्होंने संघ के स्वयंसेवक के रूप में काम किया है। इनमें से कुछ मोदी के पसंदीदा हैं, तो कुछ सीएम योगी आदित्यनाथ के पसंदीदा हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा-आरएसएस ने इस ट्रस्ट को अपने ही लोगों से भर दिया और इसे आरटीआई के दायरे से बाहर रखा। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, “ऐसी स्थिति में, जब यह ट्रस्ट अपनी पूरी साख खो चुका है, इसे तुरंत भंग कर दिया जाना चाहिए। चढ़ावे की इस चोरी ने आरएसएस को बेनकाब कर दिया है और देश को दिखा दिया है कि यह लालची और पापियों से भरा हुआ है।”

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने इस मामले पर सरकार से कई तीखे सवाल भी पूछे।उन्होंने सवाल किया, “राम मंदिर में हुई चोरी से जुड़े लोग कौन हैं? चंदे की चोरी के आरोपों के बाद एफआईआर दर्ज करने में देरी क्यों हुई? चंपत राय को कौन संरक्षण दे रहा है?”

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial