उत्तर प्रदेश बीजेपी की नई टीम का ऐलान, राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह और पूजा पाल को बनाया गया उपाध्यक्ष

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश बीजेपी ने संगठन की नई सूची जारी कर दी है। जिसमें कुल 64 पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। इस नई कार्यकारिणी में 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री बनाए गए हैं। 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन की नई सूची जारी की गई है।

यह सूची प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी द्वारा जारी की गई है। नई टीम में 19 उपाध्यक्ष, 8 महामंत्री, 18 मंत्री, सहित अन्य क्षेत्रीय पदाधिकारी शामिल हैं।

समाजवादी पार्टी से बगावत करके बीजेपी में आईं विधायक पूजा पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है। संगठन को मजबूती देने के लिए 8 नेताओं को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। इसके अलावा टीम में 46 नेताओं को प्रदेश मंत्री की कमान सौंपी गई है।

सरोज कुशवाहा को महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। रोहित मिश्रा यूपी के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए। दिनेश प्रताप यूपी बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता बनाए गए हैं।

यूपी बीजेपी प्रदेश संगठन की लिस्ट के मुताबिक, 19 प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इनमें सुरेश राणा, सत्यपाल सैनी, ब्रज बहादुर, डा धर्मेंद्र सिंह, मोहित बेनीवाल, देवेश कोरी, प्रियंका रावत, दुर्विजय शाक्य, रमेश सिंह, नीरज सिंह, अर्चना मिश्रा, पूजा पाल, शंकर गिरी, कामेश्वर सिंह, डॉ कृतिका अग्रवाल, सुरेश मौर्य, आलोक गुप्ता, राजेश यादव और कृष्ण बिहारी राय शामिल हैं। इनमें कई ओबीसी वर्ग के नेता शामिल हैं।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial