यूपी: एक बार फिर टोंटी चोर पर सियासी जंग शुरु हो गई है। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने ‘हर घर नल योजना’ का जिक्र करते हुए एक बार फिर इस मुद्दे पर तंज कसा। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “हम देखते हैं, हमने हर घर नल की योजना को आगे बढ़ाया। पता लगा कोई टोटी चोरी कर रहा है, कोई अन्य प्रकार से उसको नुकसान कर रहा है। हमारा दायित्व बनता है कि अगर कोई चोरी कर रहा है तो उसको टोकें।”
” यह बयान देते हुए योगी मुस्कुराते भी नजर आए। योगी का बयान राजनीतिक कटाक्ष के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि योगी ने अपने बयान में किसी का नाम नहीं लिया। लेकिन उनके बयान का इशारा किस तरफ है यह सभी लोग अच्छी तरह जानते हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस बयान के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है।उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि “यह हार की हताशा बोल रही है।”
अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-“लत से गलत की ओर…वनस्पति विवेक छीन लेती है और निर्दोष लोगों की हत्याओं का खौफ रातों की नींद। नहीं तो पूरे होश में इतने ऊँचे पद पर बैठकर इतना निकृष्ट बयान कोई नहीं देता है। कुछ लोग अपनी असफलता के लिए दूसरों को दोषी ठहराते हैं, ये हार की हताशा बोल रही है क्योंकि कुदरत का बुलडोजर अब घूम गया है।









