इटावा: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सैफई में शिक्षक स्नातक एमएलसी चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा और चुनाव प्रक्रिया पर कई सवाल उठाए।
एमएलसी चुनाव में कई जगह गड़बड़ी को लेकर अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा।उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है कि चुनाव आयोग नींद की गोली लेकर नहीं सो रहा होगा” उनके इस बयान के जरिए उन्होंने चुनाव आयोग की सक्रियता और चुनाव प्रक्रिया की निगरानी को लेकर सवाल उठाए।
अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा को वोट चोरी’ सिखाने के लिए एक विश्वविद्यालय खोल देना चाहिए।उनके इस बयान के बाद चुनावी माहौल में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है।
अखिलेश यादव ने स्पष्ट रूप से कहा कि चोरी और धांधली के सहारे लोकतंत्र को कभी मजबूत नहीं किया जा सकता, इसलिए भाजपा को अपने तौर-तरीके सुधारने होंगे। उन्होंने संकल्प जताया कि समाजवादी पार्टी लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए निरंतर काम करती रहेगी।







