सीएम हिमंत बिस्वा कैबिनेट का विस्तार, 12 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुवाहाटी: असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा कैबिनेट का शुक्रवार को विस्तार हो गया। इसमें 12 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इस मंत्रिमंडल में कई नए चेहरों को शामिल किया गया है। असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने 12 विधायकों को मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नए चेहरों में विधायक अश्विनी राय सरकार, नीलिमा देवी और सुशांत बोरगोहेन हैं। असम गण परिषद (एजीपी) के नेता केशव महंत को भी नए मंत्रिमंडल में जगह मिली है।  असम विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी भी इस नई टीम का हिस्सा बने हैं।

इनके अलावा, अशोक सिंघल, बिमल बोरा, जयंत मल्ला बरुआ, कौशिक राय, कृष्णेंदु पाल, पीयूष हजारिका और रनोज पेगु अन्य ऐसे विधायक हैं जिन्होंने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी वहां मौजूद थे।

विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने भारी जीत दर्ज की थी।उन्होंने 126 में से 102 सीटें जीतीं और राज्य में लगातार तीसरी बार अपनी सरकार बनाई।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial