मौसम बना रोढ़ा, राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा हुआ रद्द , पंतनगर से दिल्ली वापस लौटे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून: मौसम ख़राब होने की वजह से राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा रद्द हो गया है आज राहुल गांधी को अल्मोड़ा में जनसभा को संबोधित करना था। जिसके लिए वे पंतनगर भी पहुंच चुके थे। यहां से वे हेलीकॉप्टर के जरिये अल्मोड़ा के लिए रवाना हुये। कुछ ही देर बाद खराब मौसम के कारण राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी।

पंतनगर में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद राहुल गांधी ने फोन के जरिये अल्मोड़ा की जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद काफी देर तक मौसम के ठीक होने का इंतजार किया गया। आखिर में खराब मौसम को देखते हुए राहुल गांधी को अपना उत्तराखंड दौरा कैंसिल करना पड़ा। वे पंतनगर से ही दिल्ली के लिए रवाना हो गये।

राहुल गांधी ने दिल्ली रवाना होने से पहले उत्तराखंड की जनता को खास संदेश दिया।राहुल गांधी ने कहा मैं आप सभी से मिलकर आपकी बातें सुनना चाहता था। आपके सुख-दुख, आपकी आशाओं और आपकी चिंताओं को समझना चाहता था, मगर मौसम के कारण ऐसा मुमकिन नहीं हो पाया।

राहुल गांधी ने कहा उन्हें पौड़ी में भी पूर्व सैनिकों के साथ मुलाकात करनी थी। साथ ही उन्हें कोटद्वार भी जाना था, मगर मौसम की खराबी के कारण ऐसा नहीं हो पाया। राहुल गांधी ने कहा कई बार परिस्थितियां हमारी इच्छा के अनुरूप नहीं होतीं, लेकिन इससे मिलने की इच्छा और आपसे जुड़ाव कम नहीं होता। उन्होंने कहा मैं बहुत जल्द फिर उत्तराखंड आऊंगा. तब हम जल्दबाज़ी में नहीं, बल्कि पूरा समय निकालकर मिलेंगे।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial