कोलकाता आवास पर CID के नोटिस लेकर पहुंचने के बाद अभिषेक बनर्जी बोले, जो करना है कर लो, मैं बीजेपी से डरने वाला नहीं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद टीएमसी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। नई सरकार पर टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने बड़ा हमला बोला है। अभिषेक बनर्जी ने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर पर कहा कि उन्हें जो करना है करने दो। वे जो चाहें कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि पहले सिर्फ ED और CBI थीं, और अब बंगाल पुलिस और कोलकाता पुलिस भी उनके साथ है।साथ ही कोलकाता नगर निगम भी। पहले 2-3 जांच एजेंसियां थीं, और अब 5 हो गई हैं। उन्हें लगता है कि वे मेरे पीछे 5-6 एजेंसियां लगा देंगे और मुझे डरा-धमकाकर झुका देंगे। मैं वैसा इंसान नहीं हूं।

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि तुम चाहे मेरा गला काट दो या जो चाहो कर लो, मुझे झुकाने के लिए तुम्हें 10 बार सोचना पड़ेगा और 7 जन्म लेने पड़ेंगे। मैं कोई गद्दार नहीं हूं। बता दें कि सीआईडी ने अभिषेक बनर्जी को तलब किया है वह मामला विधानसभा में विधायकों के फर्जी दस्तखत से जुड़ा है।

सीआईडी ने पश्चिम बंगाल में ‘विधानसभा फर्जी हस्ताक्षर मामले’ की जांच के सिलसिले में सीआईडी और हेयर स्ट्रीट पुलिस स्टेशन की टीम ने उनके कालीघाट स्थित आवास पर कानूनी नोटिस चस्पा किया है।

इससे पहले केंद्रीय जांच एजेंसियों ईडी और सीबीआई द्वारा कथित शिक्षक भर्ती घोटाले में भी पूछताछ के लिए कई नोटिस भेजे जा चुके हैं।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial