JDU ने अनंत सिंह को पार्टी से किया बाहर, 6 साल के लिए किया निष्कासित, MLC चुनाव में जनसुराज उम्मीदवार को दिया था समर्थन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना:पटना: जनता दल (यूनाइटेड) यानी JDU ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। अनंत सिंह पर विधान परिषद चुनाव में JDU के आधिकारिक उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ काम करने, जन सुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह के पक्ष में खुलकर प्रचार करने और पार्टी नेतृत्व के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप है।

जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने यह बड़ी कार्रवाई पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के आरोपों के बाद की।

विधानसभा सदस्यता रद्द करने की सिफारिश: पार्टी ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की भी सिफारिश की है।

अनंत सिंह की पत्नी पर भी कार्रवाई: अनंत सिंह के साथ उनकी पत्नी और पूर्व विधायक नीलम देवी को भी पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते 6 साल के लिए JDU से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

दरअसल, मोकामा के विधायक और छोटे सरकार के नाम से मशहूर अनंत सिंह, पटना स्नातक सीट से जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ लगातार चुनाव प्रचार कर रहे थे। और जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन कर रहे थे ।

अनंत सिंह ने बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजे आने से पहले ही उन्होंने अनुज सिंह की जीत का दावा कर दिया है। पटना स्थित उनके सरकारी आवास पर जश्न की तैयारी भी शुरू हो गई है।उनके घर पर मिठाई तैयार हो रही है। उधर JDU ने उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial