कोटा : मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में कोटा रेल मंडल के विक्रमगढ़ आलोट और लूणी रीछा स्टेशनों के बीच रविवार सुबह यहां से गुजर रही ट्रेन नंबर 12431 त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते ट्रेन का थर्ड एसी (3rd AC) और एसएलआर कोच जलकर पूरी तरह खाक हो गए।
रेलवे के तमाम आला अधिकारी भारी पुलिस बल और दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंच गए। ट्रेन में आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया है।किसी तरह की कोई कैजुअल्टी इसमें नहीं हुई है।
आग लगने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। यात्रियों में भी अचानक से दहशत फैल गई थी।यात्री ट्रेन के रुकते ही समान लेकर नीचे की तरफ उतारने के लिए दौड़े। हालांकि तत्काल सभी यात्रियों को बाहर सुरक्षित उतार लिया गया।









