नई दिल्ली: वर्ष 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत शुरू हो गई है, लेकिन अभी तक अंतिम सहमति नहीं बन पाई है। आज दिल्ली में दोनों दलों के नेताओं की पहली बैठक हुई, जिसके बाद अब अगले दौर की बातचीत जारी रहेगी।
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी के आवास पर दोनों दलों की बैठक चली। इस बैठक में सपा की ओर से राम गोपाल यादव, शिवपाल यादव, इकरा चौधरी, राजीव राय और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल शामिल हुए।
बैठक के बाद सपा नेता राम गोपाल यादव ने कहा कि जब समस्या जटिल होती है तो समय लगता है, जबकि श्याम लपाल ने स्पष्ट किया कि दोनों दल गठबंधन में ही चुनाव लड़ेंगे। दोनों दलों के बीच 24 नवंबर को फिर से बैठक होगी।
वहीं, कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ने कहा कि बातचीत सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई है और अगले तीन चार दिनों में सीट बंटवारे पर अंतिम फैसला हो जाएगा। वहीं कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि दोनों पक्ष उन सीटों की छंटनी कर रहे हैं जिन पर गठबंधन जीत सकता है और वे दो-तिहाई बहुमत से सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।








