लखनऊ में पुलिस-वकीलों में झड़प, अवैध चैंबरों पर बुलडोजर एक्शन का कर रहे थे विरोध, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ में जिला कोर्ट के बाहर रविवार को जमकर हंगामा हुआ।पुलिस और वकीलों के झड़प हो गई जिसके बाद पुलिस ने वकीलों पर जमकर लाठियां बरसाई।

दरअसल इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर वकीलों के अवैध चैंबर तोड़ने पहुंचे नगर निगम और पुलिस के अफसरों से वकील भिड़ गए। सड़क पर जमकर प्रदर्शन किया। गो बैक और मुर्दाबाद के नारे लगाए।  कई वकील बुलडोजर के सामने खड़े हो गए थे। पथराव कर रहे वकीलों पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

इस अचानक की गई कार्रवाई से आक्रोशित वकीलों ने मौके पर भारी हंगामा किया। बुलडोजर को रोकने के लिए कई वकील आगे लेट गए, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों के 240 अवैध चैंबर हटाने का आदेश दिया था। पहले वकीलों को चैंबर हटाने के लिए समय दिया गया था। मियाद पूरी होने के बाद भी चैंबर नहीं हटे तो बुलडोजर कार्रवाई की गई।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial