उत्तर प्रदेश में कांग्रेस से सीट बंटवारे को लेकर खींचतान, अखिलेश यादव ने चार नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊः यूपी में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगरमियाँ तेज हो गई है।कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सोमवार से सीट बंटवारे को लेकर बातचीत शुरू होगी। उम्मीद लगाई जा रही है कि इस बातचीत से दोनों पार्टियों के बीच रास्ता निकल आएगा।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रामगोपाल यादव के नेतृत्व में चार सदस्यों की एक कमेटी गठित की है। इस कमेटी में रामगोपाल यादव, सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, सांसद राजीव राय और सांसद इकरा हसन चौधरी शामिल हैं।

वहीं कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम के मुताबिक, 23-24 नवंबर को दोनों पार्टियों का प्रतिनिधिमंडल बैठक करेगा। उन्होंने कहा कि एक-एक सीट पर तार्किक चर्चा होगी और चर्चा होने के बाद हम एक सौहार्दपूर्ण और सम्मानजनक समझौता करेंगे और उत्तर प्रदेश की जनता को इस तानाशाह सरकार से दोनों मिलकर, पूरा INDIA गठबंधन मिलकर मुक्ति दिलाएगा।

अखिलेश यादव ने साफ कर दिया है कि सीटों का बंटवारा जीतने की संभावना के आधार पर होगा।  सीटों के बंटवारे का आधार जीत की संभावना होगी और जहां जो दल या प्रत्याशी मजबूत होगा। उसे वहीं से मैदान में उतारा जाएगा।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें