NEET के पेपर लीक मामले पर भड़के राहुल गांधी, 22 लाख स्टूडेंट्स के साथ धोखा’, राहुल ने की शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाने की मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली:  NEET-UG 2026 परीक्षा पेपर लीक के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि NEET के 22 लाख छात्रों के साथ धोखा हुआ है। उन्होंने पीएम मोदी से मांग की है कि वे तुरंत शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लें।

राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक वीडियो शेयर किया और नीट पेपर लीक मामले को लेकर सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि NEET परीक्षा के लिए पिछले 2 साल में 22 लाख स्टूडेंट्स ने काफी मेहनत की लेकिन उनकी मेहनत बर्बाद हो गई है। पूरा देश जानता है कि परीक्षा से दो दिन पहले WhatsApp पर NEET का पेपर बांटा जा रहा था। डिस्ट्रीब्यूट किया जा रहा था।  हिंदुस्तान के एजुकेशन मिनिस्टर धर्मेंद्र प्रधान जी कहते हैं कि मेरा कुछ लेना देना नहीं।

राहुल गांधी ने कहा कि कमेटी ने रेकमेंडेशन किया था कि विपक्ष के लोग कमेटी में बैठें लेकिन उसको उन्होंने डस्टबिन में फेंका। कहा कि इसका कोई मतलब नहीं है, कोई जरूरत नहीं है।

राहुल गांधी ने इसे बीजेपी और आरएसएस का नेक्सस का आरोप लगाया और कहा कि इस देश में 80 बार पेपर लीक हुआ है और 2 करोड़ युवाओं का भविष्य बर्बाद हुआ है। प्रधानमंत्री को तरंत आदेश देना चाहिए कि धर्मेंद्र प्रधान जी इस्तीफा दें और जो दोषी लोग हैं उनको पकड़ के जेल में डाला जाए।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial