कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार का विवादास्पद बयान, ट्रंप पर हमले को सही ठहराया, बोले, ‘भारत में भी ऐसा ही माहौल’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक कार्यक्रम में रविवार को की गई गोलीबारी पर कांग्रेस नेता का एक विवादास्पद बयान दिया है। कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने ट्रंप पर हुए हमले को सही ठहराया है। उन्होंने कहा कि जब नेता जनहित के खिलाफ काम करते हैं, तो ऐसी प्रतिक्रियाएं होना स्वाभाविक है।

वडेट्टीवार ने कहा, “जब से ट्रंप सत्ता में हैं , तो उन्होंने दुनिया पर नियंत्रण करने के लिए हर देश में अशांति फैलाने की कोशिश की। उन्होंने हर देश को नियंत्रित करने की कोशिश की और कहा कि पूरी दुनिया हमारी गुलाम है। और उन्होंने अमेरिका को भी बर्बाद कर दिया। ईरान से उनका कोई लेना-देना नहीं था, फिर भी उन्होंने हमला किया। ऐसा होना ही था। आज, ट्रंप ने अपनी योजनाओं, अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए पूरे अमेरिका को तबाह कर दिया है।  ठीक वैसे ही जैसे भारत में हो रहा है।

उन्हों कहा, “अमेरिका के लोग ट्रंप से नाराज थे, इसलिए उन पर हमला किया गया। यहां कोई विरोध प्रदर्शन नहीं हो रहा है, इसलिए भारतीय सरकार को लगता है कि सब ठीक है, लेकिन यहां का माहौल भी कुछ ऐसा ही है।”

उधर भाजपा ने कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार के बयान  को खतरनाक बताया है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पर राजनीतिक हिंसा का समर्थन और औचित्य साबित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “कभी कांग्रेस कहती है ‘मोदी की कब्र खोदेगी’, जान से मारने की धमकी देती है। खड़गे जी कहते हैं कि भाजपा आरएसएस के जहरीले सांप हैं – इन्हें खत्म कर देना चाहिए। मोदी जी की तुलना आतंकवादी से करते हैं।  विजय वडेट्टीवार की यह चौंकाने वाला बयान नफरत के भाईजान हैं, मोहब्बत की दुकान नहीं।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial