उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम 2026 घोषित, हाईस्कूल और इंटर में लड़कियों ने मारी बाजी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तराखंड बोर्ड का आज हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट घोषित हो गया है। हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 92.10% रहा। इस बार भी बोर्ड परीक्षा में लड़कियों का दबदबा रहा। छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 96.07 रहा जबकि छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.03 दर्ज किया गया है। इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम 85.11% रहा। इसमें भी छात्राओं ने बाजी मारी है। छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.09 रहा, लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.93 रहा है।

 हाईस्कूल के टॉपर्स: टॉपर्स की बात करें तो हाईस्कूल में आकाश गोपाल, एमपी हिंदू इंटर कॉलेज, रामनगर ने 500 में से 491 अंक (98.20%) हासिल कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।  ईशान कोठारी (उत्तरकाशी) और भूमिका पांडे, जीआईसी खेरना (नैनीताल) ने 500 में से 490 अंक (98%) हासिल कर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

खास बात ये रही कि भूमिका पांडे ने बालिकाओं की मेरिट सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया। इसके अलावा योगेश जोशी, मंडल-रामबाग (बागेश्वर) ने 500 में से 489 अंक (97.80%) हासिल कर प्रदेश की मेरिट सूची में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 इंटरमीडिएट के टॉपर्स: इण्टरमीडिएट परीक्षा-2026 का कुल परीक्षाफल 85.11% रहा है। इसमें बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.93 तथा बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.09 रहा। सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज बागेश्वर की गीतिका पंत और भंजूराम अमर इंटर कॉलेज भूरारानी, उधम सिंह नगर की छात्रा सुशीला मेहंदीरत्ता ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 490/500 कुल 98.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की श्रेष्ठता सूची में संयुक्त रूप से सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial