पश्चिम बंगाल में पहले चरण की आज वोटिंग हो रही है। पहले चरण में 152 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं।इस दौरान मुर्शिदाबाद से झड़प की खबर सामने आई है। यहां TMC और हुमायूं कबीर की पार्टी के समर्थकों में धक्का-मुक्की हुई। हुमायूं कबीर के साथ भी बदसलूकी की बात सामने आई है।
दोनों पक्षों के बीच पहले बहस हुई, जो देखते ही देखते टकराव में बदल गई। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कुछ लोगों को हल्की चोटें भी आईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। प्रशासन का कहना है कि हालात फिलहाल नियंत्रण में हैं और इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है।
आम जनता उन्नयन पार्टी के संस्थापक हुमायूं कबीर और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच तनाव पर चुनाव आयोग ने डीएम से रिपोर्ट मांगी है। चुनाव अधिकारी ने बताया कि इस तनाव को लेकर रिपोर्ट मांगी गई है, जिसके आधार पर एक्शन लिया जाएगा।









