राजस्थान के बालोतरा में बड़ा हादसा, लोकार्पण से पहले पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग, पीएम मोदी का कार्यक्रम स्थगित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बालोतरा:  राजस्थान के बालोतरा पचपदरा रिफाइनरी में भीषण आग लग गई। इसके बाद रिफाइनरी और प्रशासन के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड ने काफ़ी मशक़्क़त के बाद आग पर काबू पाया।वहीं, इस घटना के बाद प्रधानमंत्री का मंगलवार का रिफाइनरी का उद्घाटन कार्यक्रम स्थगित हो गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस रिफाइनरी का मंगलवार को लोकार्पण करने वाले थे, लेकिन आग की वजह से पीएम मोदी का राजस्थान दौरा रद्द हो गया है। रिफाइनरी में आग लगने के बाद दो दर्जन से ज्यादा फायरब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और काफी मुश्किल के बाद आग पर काबू पाया गया।

रिफाइनरी के एक यूनिट में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर रिफाइनरी और प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे।आग लगने के बाद रिफाइनरी से धुंए के तेज गुबार उठने लगे।

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस घटना पर दुख जताया. उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘बालोतरा के पचपदरा में रिफाइनरी में आग लगने की खबर सुनकर चिंता हुई. रिफाइनरी हम सभी राजस्थानियों के लिए गर्व करने वाली परियोजना है जिसका कल उद्घाटन होना है। ऐसे समय पर यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं इस घटना में सभी की सलामती की प्रार्थना करता हूं।

आग लगने की खबर सामने आते ही राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर भी शुरू हो गया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने इस घटना को गंभीर बताते हुए सरकार की तैयारियों पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि जिस परियोजना का उद्घाटन अगले ही दिन होना है, वहां इस तरह की घटना सुरक्षा व्यवस्था और जल्दबाजी में किए जा रहे कामों को उजागर करती है।

 

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial