रुद्रप्रयाग: चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रुद्रप्रयाग दौरे पर पहुंचे। उन्होंने जवाड़ी बाईपास से चारधाम यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण शुरू किया।
इस दौरान उन्होंने केदारनाथ-बदरीनाथ मार्ग पर बनी करीब 900 मीटर लंबी सुरंग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री रुद्रप्रयाग से लेकर केदारनाथ यात्रा मार्ग तक विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। इस दौरान कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी व केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल भी साथ थे ।
सीएम धामी ने कहा कि “चारधाम यात्रा में सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता।”
इससे पूर्व मुख्यमंत्री रुद्रप्रयाग स्थित भाजपा जिला कार्यालय में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।









