LPG संकट को लेकर संसद परिसर में विपक्षी सांसदों का विरोध प्रदर्शन, राहुल गांधी का पीएम मोदी पर वार, कहा- वो घबराए हुए हैं, इसलिए सदन नहीं आ रहे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

LPG संकट को लेकर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। लोगों को टाइम से गैस ना मिलने से काफ़ी पराशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उधर एलपीजी गैस सिलेंडर की देश भर में कमी को लेकर विपक्ष ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में राहुल गांधी भी शामिल हुए।

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर किया हमला:

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एलपीजी संकट पर कहा, ‘प्रधानमंत्री कहते हैं कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है लेकिन वह खुद बिल्कुल अलग वजहों से घबराए हुए लग रहे हैं। आपने कल देखा कि सदन के अंदर प्रधानमंत्री की कुर्सी खाली थी। वह देश से कह रहे हैं कि घबराएं नहीं, जबकि वह खुद परेशान लग रहे हैं।’

बता दें कि पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण रसोई गैस की किल्लत के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को लोगों से नहीं घबराने की अपील की और जनहित की रक्षा का आश्वासन दिया। प्रधानमंत्री ने एलपीजी संकट से निपटने का भरोसा जताया, जहां कमर्शियल एलपीजी की कमी ने देश के होटल क्षेत्र को बुरी तरह प्रभावित किया है। उन्होंने परोक्ष रूप से एलपीजी संकट का जिक्र करते हुए कहा, ‘मैं लोगों से अपील करना चाहता हूं कि हम केवल सही और सत्यापित जानकारी ही फैलाएं।’

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial