गैरसैंण बजट सत्र: अपनी मांगो को लेकर UKD कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन , पुलिस को रोकने के लिए छोड़ना पड़ा वाटर कैनन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गैरसैंण: उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा भवन के अंदर एक तरफ राज्यपाल का अभिभाषण चल रहा था, को दूसरी तरफ विधानसभा के बाहर सड़क पर हंगामा हो रहा था. उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के सैकड़ों कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में विधानसभा की ओर बढ़ रहे थे.

आखिर में पुलिस बल ने कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास शुरू किया. प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस को वाटर कैनन का भी प्रयोग करना पड़ा. इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस जवानों के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई.

गैरसैंण को स्थाई राजधानी घोषित करने, पहाड़ों से बढ़ते पलायन को रोकने, जंगली जानवरों के बढ़ते हमलों को रोकने और शिक्षा, स्वास्थ्य की सेवाओं को सुदृढ करने की मांग को लेकर भराड़ीसैण विधानसभा के प्रवेश द्वार दिवालीखाल में उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को ध्वस्त करते हुए भराड़ीसैंण कूच के दौरान तीन बैरियर तोड़ डाले. पुलिस को प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा.

लेकिन इसके बाद भी प्रदर्शनकारी नहीं रुके, इस दौरान प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग तोड़ते हुए विधानसभा कूच के लिए आगे बढ़े, जिन्हें बमुश्किल पुलिस द्वारा भराड़ीसैंण विधानसभा से 1 किलोमीटर आगे रोक दिया गया. इस दौरान प्रदर्शकारियों ने सड़क पर ही बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया. प्रदर्शनकारी विधानसभा कूच की जिद पर अड़े रहे. जिन्हें मनाने में पुलिस और प्रशासन के पसीने छूट गए. प्रदर्शनकारियों ने वाटर कैनन चलाए जाने को लेकर अपनी नाराजगी भी जताई और पुलिस व प्रशासन को जमकर खरी खोटी सुनाई.

यूकेडी के युवा मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी ने कहा कि, ये हमारी संवैधानिक मांग है. गैरसैंण स्थाई राजधानी की मांग को लेकर 42 लोगों ने शहादत दी. तब जाकर इस राज्य का निर्माण हो पाया था. शहादतों के बाद मिले इस राज्य के बनने के बाद आज नेता मौज काट रहे हैं. आज पहाड़ का आदमी स्वास्थ्य सेवाओं के आभाव में और जंगली जानवरों के हमलों से दम तोड़ रहा है.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial