शनिवार को दार्जिलिंग में आयोजित 9वें संताल अंतरराष्ट्रीय कॉफ्रेंस में भाग लेने पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ममता बनर्जी के कार्यक्रम में नहीं आने को लेकर आलोचना की थी। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम स्थल बदले जाने पर भी सवाल उठाए थे।अब ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति के बयान पर जवाब दिया है।
मुर्मू की टिप्पणियों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा राज्य सरकार को बदनाम करने के लिए राष्ट्रपति कार्यालय का इस्तेमाल कर रही है।
सीएम ममता ने कहा कि “बीजेपी इतना नीचे गिर गई है कि वे राज्य को बदनाम करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का इस्तेमाल कर रहे हैं.”
दरअसल मुर्मू को सालाना कार्यक्रम में बुलाया गया था, जो असल में सिलीगुड़ी के बिधाननगर में होना था। लेकिन, सुरक्षा और दूसरे कारणों का हवाला देते हुए, अधिकारियों ने जगह बदलकर बागडोगरा एयरपोर्ट के पास गोपालपुर कर दी।
जिसके बाद मुर्मू ने कहा कि उन्हें “बहुत दुख” है कि लोग सम्मेलन में नहीं पहुंच पाए क्योंकि यह बहुत दूर हुई थी।
मुर्मू ने कहा, “अगर राष्ट्रपति किसी जगह जाते हैं, तो मुख्यमंत्री और मंत्रियों को भी आना चाहिए. लेकिन वह नहीं आईं… मैं भी बंगाल की बेटी हूं. ममता दीदी भी मेरी बहन हैं, मेरी छोटी बहन। मुझे नहीं पता कि वह मुझसे नाराज़ थीं, इसलिए ऐसा हुआ।










