सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर शादी के बंधन में बंधे, मुंबई में सानिया चंडोक संग लिए सात फेरे, कई क्रिकेट हस्तियों ने की शिरकत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 मुंबई: पूर्व स्टार क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने 5 मार्च 2026 को शादी के बंधन में बंध गए हैं. अर्जुन की शादी साउथ मुंबई में एक प्राइवेट समारोह में सानिया चंडोक से हुई. जहां परिवार के सदस्य, करीबी दोस्त और अलग-अलग क्षेत्रों के जाने-माने चेहरे नए जोड़े को बधाई दी. इस कपल ने पिछले साल 25 अगस्त को सगाई की थी.

इस हाई प्रोफाइल विवाह समारोह में क्रिकेट से जूड़े कई बड़ी हस्तियां भी शरीक हुई. जिसमें सुनील गावस्कर, एमएस धोनी, युवराज सिंह, जहीर खान, अनिल कुंबले और इरफान पठान जैसे नाम शामिल हैं. भारत के पूर्व कप्तान एम धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ समारोह में पहुंचे, और सेलिब्रेशन के लिए तेंदुलकर परिवार के साथ शामिल होकर खूब ध्यान खींचा.

भारत के हेड कोच गौतम गंभीर भी अपनी पत्नी नताशा जैन के साथ मौजूद थे, इसके अलावा भारतीय क्रिकेट के महान ओपनर सुनील गावस्कर अपनी पत्नी मार्शनील गावस्कर के साथ शामिल हुए, जबकि भारत के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़, पूर्व कप्तान अनिल कुंबले और भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री खास मेहमानों में शामिल थे. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के चेयरमैन जय शाह और भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर भी अपनी पत्नी के साथ शादी में शामिल हुए.

क्रिकेटरों के अलावा बॉलीवुड से भी कई बड़ी हस्तियां विवाह समारोह में शामिल हुए. एक्टर अभिषेक बच्चन अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन और परिवार के सदस्यों के साथ पहुंचे. इसके अलावा शाहरुख खान भी अपनी पत्नी संग समारोह में शरीक हुए.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial