अमेरिक, इजराइल और ईरान के बीच चल रही जंग भयंकर रूप लेती जा रही है. जंग शुरु हुए आज 6 दिन हो चुके हैं. युद्ध को लेकर हालात दिनों दिन बिगड़ते जा रहे हैं. अमेरिका और इजराइल की ओर से ईरान पर हमले लगातार जारी हैं. वहीं, ईरान की ओर से भी जवाबी कार्रवाई जारी है.
ईरान ने अब अजरबैजान पर ड्रोन्स दागीं हैं. अजरबैजान ने कहा कि वह गुरुवार को एयरपोर्ट और एक स्कूल के पास ईरानी ड्रोन हमलों में दो लोग घायल हो गए. अब वह जवाबी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है. विदेश मंत्रालय के एक बयान में कहा गया कि दोपहर के हमलों में कम से कम दो ड्रोन शामिल थे जो ईरान से अजरबैजान के नखिचेवन इलाके में घुसे, जो ईरान की सीमा पर है और आर्मेनिया द्वारा मुख्य अजरबैजान से अलग है.
अमेरिकी रक्षा मंत्री पीटर हेगसेथ ने कहा ईरान ने अब अजरबैजान पर ड्रोन्स दागीं हैं. अजरबैजान ने कहा कि वह गुरुवार को एयरपोर्ट और एक स्कूल के पास ईरानी ड्रोन हमलों में दो लोग घायल हो गए. अब वह जवाबी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है. विदेश मंत्रालय के एक बयान में कहा गया कि दोपहर के हमलों में कम से कम दो ड्रोन शामिल थे जो ईरान से अजरबैजान के नखिचेवन इलाके में घुसे, जो ईरान की सीमा पर है और आर्मेनिया द्वारा मुख्य अजरबैजान से अलग है. घोषणा की कि एक अमेरिकी सबमरीन ने श्रीलंका के पास एक ईरानी फ्रिगेट आईआरआईएस (IRIS) डेना को डुबो दिया. जहाज पर सवार 180 नाविकों में से 32 को बचा लिया गया और 87 की लाशें बरामद की गई जबकि कई अभी भी लापता हैं.
इस बीच बड़ी खबर आई कि अमेरिकी सीनेट ने ईरान के खिलाफ राष्ट्रपति ट्रंप की मिलिट्री कार्रवाई ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ को सीमित करने के मकसद से लाए गए वॉर पावर्स प्रस्ताव को वोट देकर खारिज कर दिया. ईरान की राजधानी में बुधवार को धमाके हुए. इजराइल ने ईरानी लीडरशिप और सिक्योरिटी फोर्स को निशाना बनाया. वहीं ईरान ने इजराइल और पूरे इलाके पर मिसाइल हमलों और ड्रोन हमलों से जवाब दिया. ईरान के सरकारी टेलीविजन के मुताबिक तेहरान में धमाके सुबह-सुबह हुए. इजराइल की मिलिट्री ने कहा कि इजराइल को निशाना बनाने वाली ईरानी मिसाइलों को रोकने के लिए उसके एयर डिफेंस को एक्टिवेट कर दिया गया था और यरुशलम के आसपास धमाकों की आवाज सुनी गई.
अमेरिकी नेवी एडमिरल ब्रैड कूपर ने कहा कि ईरान ने अब तक 500 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलें और 2,000 ड्रोन लॉन्च किए. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप युद्ध खींचने के संकेत पहले ही दे दिया है. इस दौरान ईरान में करीब 1040 लोग मारे गए हैं.










