पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के ऐलान से साफ हो गया कि बिहार में सत्ता परिवर्तन होने जा रहा है. मुमकिन है कि आने वाले चंद दिनों में बीजेपी का कोई नेता सूबे की कमान संभाले. इस बदलाव ने न केवल सत्ता पक्ष बल्कि विपक्ष के समीकरण को भी प्रभावित किया है. यही वजह है कि नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादन ने इस सत्ता परिवर्तन का विरोध किया है.
तेजस्वी का बड़ा बयान: तेजस्वी यादव ने कहा कि हमलोग शुरू से कहते रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद पर नहीं रहने देना चाहती है. उन्होंने कहा कि हमने जो दावा किया था, वह सच साबित हो रहा है. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता इस सत्ता परिवर्तन के खिलाफ है.
‘जेडीयू को खत्म कर देगी बीजेपी’: तेजस्वी यादव ने कहा कि 2024 में जब नीतीश कुमार ने महागठबंधन छोड़कर एनडीए के साथ सरकार बनाई थी, तब हमने कहा था कि बीजेपी के लोग जेडीयू को समाप्त करना चाहते हैं. उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी ने नीतीश कुमार को हाईजैक कर लिया है.









