उत्तराखंड में होली की धूम, सीएम धामी ने दी बधाई, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी दी शुभकामनाएं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तराखंड: पूरे देश का साथ आज उत्तराखंड में रंगों का त्यौहार होली धूमधाम से मनाया जा रहा है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को होली की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी प्रदेश वासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं.

सीएम धामी ने दी होली की बधाई: सीएम धामी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा-

समस्त प्रदेशवासियों को होली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। होली रंग, उल्लास और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, जो सामाजिक समरसता और एकता की भावना को सुदृढ़ करता है। होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि लोकसंस्कृति, शास्त्रीय संगीत परंपरा, आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक मूल्यों की जीवंत अभिव्यक्ति है। आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि का संचार हो, यही कामना है।

गणेश गोदियाल ने दी होली की शुभकामनाएं: वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल तो गढ़वाल में अनेक स्थानों पर होली मिलन समारोह में सम्मिलित हो रहे हैं. वो थलीसैंण और रणगांव में होली मिलन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए. गोदियाल ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकमनाएं दीं. अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उन्होंने लिखा-

विभिन्न स्थानों पर आयोजित होली मिलन समारोह के क्रम में थलीसैण व ग्राम रणगांव में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर समस्त क्षेत्रवासियों को रंगों के पावन पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर माताओं, बहनों, युवा साथियों से मिले स्नेह व सहयोग और बड़े बुजुर्गों से मिले आशीर्वाद के लिए हृदय से धन्यवाद व्यक्त करता हूं। रंगों का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए यही मंगलकामना है।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial