ईरान को मिला नया सुप्रीम लीडर, खामेनेई के बेटे मोजतबा संभालेंगे देश की कमान, असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ने लिया फैसला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तेहरान: ईरान में जारी युद्ध और राजनीतिक संकट के बीच देश को नया सुप्रीम लीडर मिल गया है। ईरान की ‘असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स’  ने अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई को देश का नया सर्वोच्च नेता चुना है। इस फैसले के साथ ही ईरान के शीर्ष नेतृत्व की कमान अब उनके हाथों में आ गई है।

ईरान के संविधान के अनुसार सुप्रीम लीडर का चयन ‘असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स’ करती है। लंबे विचार-विमर्श के बाद इस परिषद ने मोजतबा खामेनेई को नया सर्वोच्च नेता चुनने का फैसला लिया।

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल की ज्वाइंट कार्रवाई में सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत हो गई थी। उनकी मौत के बाद से ही सुप्रीम लीडर के पद की दौड़ में मोजतबा खामेनेई का नाम काफी आगे चल रहा था। बता दें कि ईरान के सुप्रीम लीडर के पास ही युद्ध, शांति और देश के विवादास्पद परमाणु कार्यक्रम सहित देश के प्रमुख निर्णयों पर अंतिम अधिकार है। सारे फैसले सुप्रीम लीडर के ही हाथ में होते हैं।

मोजतबा खामेनेई ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर खामेनेई के बेटे हैं। मोजतबा की उम्र 56 साल है और वह एक शिया धर्मगुरु हैं। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर से उनके घनिष्ठ संबंध हैं, हालांकि उन्होंने कभी भी निर्वाचित या औपचारिक सरकारी पद ग्रहण नहीं किया है।

कौन हैं मोजतबा खामेनेई ?

मोजतबा हुसैनी खामेनेई का जन्म 8 सितंबर 1969 को ईरान के मशहद में हुआ था। वे अली खामेनेई के दूसरे बेटे हैं। उन्होंने धार्मिक शिक्षा ग्रहण की और मौलवी बने। इसके बाद उन्होंने कुम सेमिनरी में इस्लामिक धर्मशास्त्र पढ़ाया, जहां उन्होंने धार्मिक शिक्षक के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई। उनका व्यक्तित्व काफी रहस्यमयी है और वे सार्वजनिक भाषण बहुत कम देते हैं।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial