कुवैत के आसमान में अमेरिका के 3 फाइटर जेट मार गिराए, ईरान का बड़ा दावा, नेतन्‍याहू के कार्यालय पर भी किया हमला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इजरायल और अमेरिका के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद पश्चिम एशिया में हालात काफ़ी ख़राब हो गए हैं। ईरान ने इजरायल के साथ ही पूरे मिडिल ईस्ट में बड़े पैमाने पर हमले किए हैं।

ईरान की सेना ने दावा किया है कि उसने इजरायली पीएम नेतन्‍याहू के कार्यालय और इजरायल के एयरफोर्स कमांडर के ऑफिस पर अचानक से आज  हमला बोला है। इस दौरान खैबर मिसाइल का इस्‍तेमाल किया गया। यह ईरान की ओर से इजरायल पर किया गया 10वां हमला है। इजरायल ने ईरान के इस दावे पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

ईरान का दावा, अमेरिका के फाइटर जेट गिराए :
ईरान ने कहा है कि उसके एयर डिफेंस सिस्‍टम ने अमेरिका के 3 फाइटर जेट मार गिराए हैं। कुवैत की सरकार ने भी ऐलान किया है कि अमेरिका के कई फाइटर जेट क्रैश हुए हैं। अभी यह साफ नहीं है कि अमेरिकी जेट के गिरने की वजह क्‍या है। इस बीच ईरान ने यह भी कहा है कि उसने इजरायली पीएम नेतन्‍याहू के घर को भी आज सुबह निशाना बनाया है। अभी यह पता नहीं है कि नेतन्‍याहू कहां पर हैं।
वहीं ईरान ने दावा किया है कि इजरायल और अमेरिका ने उसके नतांज परमाणु संयंत्र पर हमला किया है। वहीं परमाणु ऊर्जा आयोग आईएईए ने चेतावनी दी है कि नतांज से रेड‍िएशन लीक हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो आसपास के लोगों पर इसका बहुत ही बुरा असर पड़ेगा। आईएईए ने अमेरिका और इजरायल से संयम की अपील की है।
इजरायल के हमले में ईरान में अब तक कम से कम 555 लोग मारे गए हैं। यह लड़ाई अब तीसरे दिन में प्रवेश कर गई है। इससे पहले मौतों का आंकड़ा करीब 200 था।
News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial