इजरायल ने ईरान पर किया सबसे बड़ा हवाई हमला, 200 फाइटर जेट से 500 जगहों पर बरसाए बम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अमेरिका- इज़रायल के ईरान पर हमले जारी हैं। वहीं ईरान भी हमलों का मुँह तोड़ जवाब दे रहा है।इस दौरान इजरायली एयरफोर्स ने ईरान को अपने इतिहास के सबसे बड़े हमले से दहला दिया। इजरायली सेना के मुताबिक, ईरान पर हुए हमले में उसकी एयरफोर्स के लगभग 200 लड़ाकू विमानों ने हिस्सा लिया। इजरायल ने ईरान में एयर डिफेंस सिस्टम और मिसाइल लॉन्चर्स समेत करीब 500 ठिकानों को ईरान में टारगेट किया। ये उसकी एयरफोर्स की हिस्ट्री का सबसे बड़ा सैन्य हवाई हमला रहा।

इजरायल ने दावा किया है कि उनकी वायुसेना के हमले में ईरान में कई सैन्य ठिकाने तबाह हो गए हैं। इन हमलों में ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम और मिसाइल लॉन्चर्स को निशाना बनाया गया।

इस बीच, इजरायली PM बेंजामिन नेतन्याहू सामने आए और बोले कि उनका ईरान के खिलाफ ऑपरेशन जारी रहेगा। ये जंग शांति के लिए है।

ईरान के सरकारी टीवी ने खबर दी है कि हमले में ईरान के 200 से ज्यादा नागरिकों को अपनी जान गंवानी पड़ी। ईरान में हुई एयरस्ट्राइक में 201 लोग मारे गए। इस दौरान, 747 लोग जख्मी हो गए।

ईरान के दक्षिणी हिस्से में स्थित शहर मीनाब का गर्ल्स स्कूल भी हमलों की जद में आ गया। एयरस्ट्राइक से स्कूल की बिल्डिंग तबाह हो गई और उसमें मौजूद 85 लोगों की मौत हो गई। कई लोग इस हमले में घायल भी बताए जा रहे हैं, उन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial