ईरान पर अमेरिका और इजराइल का भीषण हमला, धमाकों से दहली राजधानी तेहरान, 30 ठिकानों पर एक साथ धमाके

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मिडिल ईस्ट से इस वक्त की सबसे बड़ी और खौफनाक खबर सामने आ रही है। इजरायल ने अमेरिका के साथ मिलकर ईरान पर अब तक का सबसे भीषण हमला शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि ईरान के 30 रणनीतिक ठिकानों को एक साथ निशाना बनाया गया है, जिससे पूरी दुनिया में तीसरे विश्व युद्ध का खतरा मंडराने लगा है।

ईरान की राजधानी तेहरान के मध्य इलाके में एक के बाद एक कई जोरदार धमाके हुए हैं। रिपब्लिक इलाके में मिसाइलें गिरने की खबर है। हमले की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को आनन-फानन में किसी ‘सीक्रेट’ और सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है।

इधर, इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने पूरे देश में स्थायी आपातकाल की घोषणा कर दी है। तेल अवीव और बेन गुरियन एयरपोर्ट को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। आसमान में सिर्फ फाइटर जेट्स की गूँज सुनाई दे रही है। सेना ने लोगों को बंकरों के पास रहने की चेतावनी जारी की है।

इजराइली रक्षा मंत्री ने कहा,’इजराइल ने ईरान के खिलाफ एक प्रिवेंटिव मिसाइल हमला किया है.’ ईरान में हमले के बाद के सोशल मीडिया पर कुछ दृश्य शेयर किए गए जिसमें आसमान में धुएं का गुबार उठता देखा जा रहा है।

इजराइली सुरक्षा बलों ने सोशल मीडिया एक्स पर हमले से जुड़ी जानकारी शेयर की है। इसमें कहा,’पिछले कुछ मिनटों में पूरे इजराइल में सायरन बजाए गए, और सेलुलर डिवाइस को सीधे सुरक्षित जगहों के पास रहने का एडवांस इंस्ट्रक्शन अलर्ट दिया गया।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial