कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने शुक्रवार को आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। टीएमसी ने राज्यसभा चुनाव के लिए बाबुल सुप्रियो, बंगाल के पूर्व डीजीपी राजीव कुमार, मेनका गुरुस्वामी और कोयल मल्लिक की उम्मीदवार बनाया है।
तृणमूल कांग्रेस ने ‘एक्स’ पर लिखा, “हमें आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए बाबुल सुप्रियो, राजीव कुमार, मेनका गुरुस्वामी और कोयल मल्लिक की उम्मीदवारी की घोषणा करते हुए खुशी हो रही हैं। हम उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हैं.” सुप्रियो 2021 में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे और वर्तमान में ममता बनर्जी मंत्रिमंडल में मंत्री हैं. कुमार पुलिस महानिदेशक और उससे पहले कोलकाता पुलिस आयुक्त के रूप में कार्य कर चुके हैं। मेनका गुरुस्वामी सुप्रीम कोर्ट की जानी मानी वकील हैं, जबकि कोयल मल्लिक बंगाली फिल्म उद्योग में एक जानी-मानी अभिनेत्री हैं।
पश्चिम बंगाल विधानसभा से पहले तृणमूल कांग्रेस ने मास्टरस्ट्रोक खेला है। टीएमसी ने राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी के चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। इस लिस्ट में प्रशासिनक अनुभव के साथ-साथ ग्लैमर और कानूनी टैलेंट का मेल भी शामिल है। तृणमूल उम्मीदवारों की लिस्ट में बड़ा सरप्राइज पूर्व पुलिस अधिकारी राजीव कुमार और एक्ट्रेस कोयल मल्लिक हैं। इसके अलावा राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो और सुप्रीम कोर्ट की जानी-मानी वकील मेनका गुरुस्वामी को भी नॉमिनेट किया गया है।










