दिल्ली की सड़कों पर फिर लौटा डबल डेकर बस का रोमांच, सीएम रेखा गुप्ता ने दिखाई हरी झंडी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: दिल्ली की सड़कों पर करीब 40 साल बाद एक बार फिर ‘डबल डेकर’ बसों का दौर लौट आया है. शुक्रवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विजय चौक से इस अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह पहल न सिर्फ राजधानी के पर्यटन को एक नई ऊंचाई देगी, बल्कि दिल्ली की पुरानी यादों को भी ताजा कर देगी. साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा.

80 के दशक तक दिल्ली की सड़कों पर लाल रंग की सुविधा डबल डेकर बसें आम थीं. हालांकि, समय के साथ संकरी गलियों और बढ़ते ट्रैफिक के कारण इन्हें हटा दिया गया था. अब वर्ष 2026 में ये बसें पूरी तरह इलेक्ट्रिक अवतार में वापस आई हैं.

इस नई बस की सबसे बड़ी खासियत इनका ‘ओपन-टॉप’ (खुली छत) डिजाइन है. ऊपरी डेक पर बैठकर यात्री बिना किसी बाधा के दिल्ली के ऐतिहासिक स्मारकों का दीदार कर सकते हैं. ये सेवा विशेष रूप से ‘हेरिटेज सर्किट’ के लिए डिजाइन की गई है. यह सफर प्रधानमंत्री संग्रहालय से शुरू होकर लुटियंस यानी दिल्ली के दिल से गुजरता है. रास्ते में यात्री इन प्रमुख स्थलों को देख सकेंगे. राष्ट्रीय समर स्मारक, भारत मंडपम, नया संसद भवन परिसर, कर्तव्य पथ और इंडिया गेट, दिल्ली हाट तक का इस बस का रूट होगा. पर्यटकों की सुविधा के लिए इन बसों में एक लाइव गाइड भी मौजूद रहेगा, जो सफर के दौरान स्मारकों के इतिहास और उनसे जुड़ी रोचक कहानियां सुनाएगा.

इस मौके पर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली अपनी पुरानी यादों के साथ एक नई शुरुआत कर रही है। करीब 40 साल बाद डबल डेकर बस अब इलेक्ट्रिक अवतार में फिर से सड़कों पर लौट आई है।

आज “देखो मेरी दिल्ली” डबल डेकर ई-बस को रफी मार्ग से फ्लैग ऑफ किया। यह कदम विरासत और आधुनिकता को साथ लेकर चलने का प्रयास है। यह इको-फ्रेंडली बस अब दिल्ली की पहचान का हिस्सा बनेगी।

 

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial