अरविंद केजरीवाल का मोदी और अमित शाह पर बड़ा हमला, साजिश रचने का लगाया आरोप, दिल्ली में चुनाव कराने की दी चुनौती

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: शराब घोटाले में निचली अदालत से बरी होते ही दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल केंद्र सरकार पर हमलावर हो गए हैं. उन्होंने सीधे-सीधे पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर साजिश रचने का आरोप लगाया. उन्होंने दिल्ली में चुनाव करने की चुनौती दी और दावा किया चुनाव हुए तो बीजेपी को 10 सीटें भी नहीं मिलेंगी और अगर मिलती है तो वो राजनीतिक छोड़ देंगे.

शराब घोटाले में बरी किए जाने पर अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की अदालत के जज की सराहना की. साथ ही, उन्होंने कहा कि अदालत ने सीबीआई को दोषी पाए गए अपने अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है. केजरीवाल ने ये भी कहा कि शराब घोटाले से जुड़े ईडी के मामले में बरी होने के लिए अदालत में आवेदन दाखिल करेंगे.

केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर राजनीतिक षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी को कमजोर करने के उद्देश्य से यह पूरा मामला खड़ा किया गया।

उन्होंने स्वयं को और अपने सहयोगियों को ईमानदार बताते हुए कहा कि अदालत के आदेश के बाद सच्चाई सामने आ गई है। उन्होंने कहा कि जेल जाने और परिवार पर लगे आरोपों का व्यक्तिगत रूप से उन्हें गहरा आघात पहुंचा, लेकिन अब उन्हें संतोष है कि न्याय मिला।

उन्होंने प्रधानमंत्री को चुनौती देते हुए कहा कि यदि हिम्मत है तो दिल्ली में दोबारा चुनाव कराए जाएं। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में वर्तमान व्यवस्था के कारण सड़कों, अस्पतालों और अन्य सेवाओं की स्थिति खराब हुई है।

शराब घोटाले में दिल्ली की निचली अदालत से दिल्ली के पू्र्व सीएम अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को क्लीन चिट मिलने से आप कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है. दिल्ली से लखनऊ और गोवा तक कार्यकर्ता खुशी मना रहे हैं. पटाखे चलाए जा रहे हैं और मिठाइयां बांटी जा रही हैं. इसी बीच सत्ता पक्ष और विपक्ष में आरोप-प्रत्यारोपों का नया दौर शुरू हो गया है. आप नेताओं ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है और कहा है कि उनके नेताओं के खिलाफ कोई सबूत नहीं है.

कांग्रेस ने भी इसे बीजेपी की साजिश बताया, लेकिन आरोप लगाया कि बीजेपी ने ऐसा इसीलिए किया ताकि कांग्रेस को कमजोर किया जा सके. उधर, बीजेपी ने विपक्ष के आरोपों को खारिज दिया और निचली अदालत से केजरीवाल और सिसोदिया को मिली राहत को टेक्निकल करार दिया है.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial